नई दिल्ली। दुखद खबर दिल्ली से आ रही है। रांची के मशहूर व्यवसायी तिलक राज आजमानी का शनिवार को निधन हो गया। वे दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती थे।
67 साल के तिलक आजमानी को 2 दिन पहले पेट में दर्द उठा था। उन्हें उसी रोज दिल्ली ले जाया गया था। तिलक राज आजमानी के बेटे और पूर्व चैंबर अध्यक्ष कुणाल आजमानी ने बताया कि देर रात 3:00 बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली।
आज शनिवार की शाम उनका पार्थिव शरीर को रांची लाया जायेगा। रांची टेंट हाउस के मालिक तिलकराज आज़मानी, महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष और महानगर दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक के साथ एक समाजसेवी भी थे। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं। तिलकराज आजमानी रांची के पूर्व भाजपा विधायक गुलशन लाल आजमानी के बड़े भाई थे।