आज का राशिफल, जानें कैसा बीतेगा आपका दिन

Share this News

इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष
(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आर्थिक रूप से दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। आय की तुलना में आज खर्च अधिक होगा। शाम को कामचलाऊ धन लाभ होने से स्थिति नियंत्रित होगी। परिजन आपकी बातों को ज्यादा महत्व नहीं देंगे।

वृष
(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। कार्य के साथ ही आज मनोरंजन भी करते रहेंगे। इससे स्वयं के साथ सहकर्मियों को भी प्रसन्न रख सकेंगे।

मिथुन
(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन आपके लिए अनुकूल नहीं है। आप हर कार्य को अधिक सतर्क होकर करेंगे। फिर भी अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकेगी। इसका कारण किसी अन्य व्यक्ति की कमी ही रहेगी।

कर्क
(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) पारिवारिक समस्याओं के बावजूद आपका चित्त शांत रहेगा। आज आप स्वयं अपनी समस्याओं के समाधान खोजने में सफल रहेंगे। दिन के अंत तक परिस्थितियां आपके अनुकूल हो जाएंगी।

सिंह
(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आठ अक्टूबर 2021 का राशिफल सतर्क रहने का है। साझेदारी में काम करते समय चीजों को स्पष्ट करके चलना उचित रहेगा। इस दौरान किसी पुराने परिचित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

कन्या
(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) कामकाज में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचें। विशेष रूप से नए संबंध बनाते समय पुराने संबंधों की उपेक्षा नहीं करें। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है।

तुला
(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) सलाहकारों के लिए समय अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों का समय मध्यम रहेगा। सफलता मिलने के योग हैं। महिलाओं का अधिकांश समय धर्म-अध्यात्म से जुड़े कार्यों में बीतेगा।

वृश्चिक
(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज किसी भी कार्य को जल्दबाजी में करने से बचें। विशेष रूप से कार्यक्षेत्र में यदि बदलाव के बारे में सोच रहे हैं तो उसे अभी स्थगित कर दें। जीवनसाथी की सलाह उपयोगी साबित होगी।

धनु
(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज आपको मानसिक और आर्थिक कष्ट झेलने पड़ सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। आय की तुलना में खर्च की अधिकता बनी रहेगी।

मकर
(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) दिन सतर्क रहने का है। अपने क्रोध और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। असहमति की स्थिति में विवाद के बदले संवाद से मामला सुलझाने का प्रयास करें। अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है।

कुंभ
(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) व्यवसाय एवं निजी कार्य करने वालों के लिए समय चुनौतीपूर्ण है। अपेक्षित लाभ नहीं मिलने से मन खिन्न होगा। प्रेम संबंध में सोच-समझकर कदम उठाएं। सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए सचेत रहें।

मीन
(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) यदि जोखिम वाले कार्य में हाथ डालेंगे तो आज लाभ होगा। शेयर बाजार में निवेश के लिए समय उत्तम है। पुरानी योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। समय आपके अनुकूल है।

नोट- दिशा शूल में आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो जौ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *