नई दिल्ली। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।
मेष
(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। कहीं से शुभ सूचना मिलेगी। स्वास्थ्य में कुछ न कुछ परेशानी लगी रहेगी। खाने-पीने में विशेष सावधानी रखें। पेट की समस्या अन्य बीमारियों को जन्म देगी।
वृष
(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरे के विवाद में पड़ने से बचें। यदि कहीं आपसे भी कोई उलझने का प्रयास करें तो प्रतिक्रिया देने से परहेज करें। जीवनसाथी से भी विवाद का खतरा है।
मिथुन
(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन सावधान रहने का है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी अपना मतलब साधने के लिए आपसे मीठा व्यवहार करेंगे। लेकिन आज किसी पर अधिक विश्वास नहीं करें। अन्यथा आज परेशानी में फंस जाएंगे।
कर्क
(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) घर-बाहर का वातावरण आज अन्य दिनों की तुलना में शांत नजर आएगा। हालांकि महिला जातकों के मन में अंदर ही अंदर उथल-पुथल बनी रहेगी। कुछ दिनों से परेशान कर रहे स्वास्थ्य में सुधार होगा।
सिंह
(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) कार्यक्षेत्र में विरोधी आज अधिक सक्रिय रहेंगे। आपको परेशान करने के लिए आपके हर प्रस्ताव व निर्णय का विरोध में करेंगे। इस कारण वहां का वातावरण थोड़ी देर के लिए अशांत बनेगा।
कन्या
(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) सात नवंबर 2021 का राशिफल अनुकूल है। काफी समय से फंसा धन वापस मिल सकता है। निवेश के लिए उत्तम समय है। इसका दूरगामी लाभ मिलेगा। मित्रों से आकस्मिक मुलाकात होगी।
तुला
(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज का दिन अपने काम पर फोकस करने का है। अनावश्यक रूप से दूसरे के मामले में पड़ने से बचें। अन्यथा अपने काम में देरी होगी। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी।
वृश्चिक
(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन विपरीत फलदायक है। दिन के पूर्वार्ध से ही किसी विशेष कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। इससे मन दुविधा में रहेगा। हानि के डर से कार्य करने का मन नहीं करेगा। निवेश करने में घबराएंगे।
धनु
(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) कार्यक्षेत्र में आज सोची गई आपकी योजना संध्या तक ही फलीभूत होगी। हालांकि इस दौरान पुरानी योजना के बल पर धन लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग ठाट-बाट का जीवन बिताएंगे।
मकर
(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज का दिन आपको अनुकूल फल दिलाने वाला है। आपका ध्यान भविष्य को सुरक्षित बनाने पर रहेगा। आर्थिक कार्यों में रुचि अधिक रहेगी। मन में धन संबंधी जोड़-तोड़ में लगे रहेंगे।
कुंभ
(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) धन लाभ की आशा आज नहीं रखनी चाहिए। खर्च चलाने के लिए किसी से मांगने अथवा संचित कोष से पैसे निकालने पड़ेंगे। कार्यस्थल पर भी किसी के कारण नुकसान होने का योग है।
मीन
(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) कार्यक्षेत्र में तालमेल की कमी से कामकाज प्रभावित होगा। धन की आमद रुक-रुक कर होने से थोड़ी राहत मिलेगी। घर में किसी के बीमार रहने से दवाओं का खर्च बढ़ेगा। अव्यवस्था भी पनपेगी।