जमशेदपुर में माधवी उपाध्याय के काव्यसंग्रह का पूर्व सीएम रघुबर दास ने किया लोकार्पण

Share this News

जमशेदपुर।  माधवी उपाध्याय के काव्य -संग्रह “अनुपल गाता गीत पपीहा “का लोकार्पण 16 अक्टूबर को सिंहभूम  जिला हिंदी साहित्य परिषद् तुलसी भवन  के तत्वावधान मे सम्पन्न हुआ। 


उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री  रघुबर दास। समारोह की अध्यक्षता  आचार्य डा हरेराम त्रिपाठी चेतन ने किया जो कि हिंदी,भोजपुरी,संस्कृत के जानेमाने विद्वान, साहित्यकार तथा ग्रंथप्रणेता हैं। 


प्रखर कवि शैलेन्द पांडेय शैल के मंचसंचालन में संवाहित इस समारोह में मंच पर उपस्थिति परिषद के अध्यक्ष सुभाषचंद मूनका , तुलसी भवन के ट्रस्टी  अरूण कुमार तिवारी तथा मानद महासचिव  प्रसेनजीत तिवारी।  


 वीणा पांडेय भारती की सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुए समारोह में स्वागत भाषण दिया तुलसी भवन के मानद महासचिव  प्रसेनजीत तिवारी ने। 


साहित्यकार तथा साहित्य समिति के सचिव डा अजय ओझा ने कवयित्री  माधवी उपाध्याय का साहित्यिक परिचय प्रस्तुत किया।
 पुस्तक पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया डा संध्या सिन्हा ने तथा धन्यवाद ज्ञापन आदरणीय यमुना तिवारी व्यथित ने किया।


 उक्त समारोह में शहर के कई जानेमाने साहित्यकार उपस्थित थे जिनमें कुछ उल्लेखनीय नाम हैं:  बृजेन्द्रनाथ मिश्र,  सुरेश चन्द्र झा,  कैलाशनाथ गाजीपुरी,  विनय कुमार श्रीवास्तव ,अरुणाभूषण शास्त्री,  श्यामल सुमन,  अनीता शर्मा, निधि,  अनीत शर्मा,  नीता सागर चौधरी, डा रागिनी भूषण, डा कृष्णा, वीणा कुमारी नंदिनी,   शकुंतला शर्मा,  ममता सिंह, मामचंद अग्रवाल , सुहाग , उदय सिंह हयात, विनता विवेक, शीतल प्रसाद दुबे, हरिहर राय चौहान, संतोष चौबे,  प्रदीप कुमार मिश्र,  राजमंगल पांडेय,  केशव पाठक,  विन्ध्यवासिनी , दिलीप ओझा, कन्हैया  सिंह सदय,  किरण त्रिपाठी, श्रुतकीर्ति त्रिपाठी  और दिव्यन्दु त्रिपाठी आदि। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *