दिव्येंदु त्रिपाठी की नई पुस्तक एन ए : पुरातत्व और वैदिक संस्कृति का लोकार्पण

Share this News

जमशेदपुर : शहर के जानेमाने वास्तुशास्त्री व साहित्यकार दिव्येंदु त्रिपाठी की सद्य:प्रकाशित शोध पुस्तक डी एन ए : पुरातत्व और वैदिक संस्कृति का लोकार्पण मानगो डिमना रोड स्थित राजस्थान भवन में बिरबल महाराज ट्रस्ट के तत्वावधान में नगर के कई प्रबुद्ध शिक्षाविदों, साहित्यिकों और बुद्धिजीवियों के साक्षित्व में सम्पन्न हुआ.

उक्त ट्रस्ट और मानगो के साउथ प्वाइंट स्कूल के चेयरमैन शिवप्रकाश शर्मा के कुशल प्रबंधन में सम्पन्न इस गरिमामय कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में उपस्थित थे अर्का जैन युनिवर्सिटी के डीन अंगद तिवारी.

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे जेपीएस कॉलेज मानगो के प्राचार्य डॉ एपी. सिह और जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन तुलसी भवन बिष्टुपुर के मानद महासचिव प्रसेनजीत तिवारी. मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थीं जमशेदपुर महिला महाविद्यालय की शिक्षा संकाय प्रमुख त्रिपुरा झा. कार्यक्रम में मंच संचालन साहित्यकार ब्रजेन्द्रनाथ मिश्र ने किया.

कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ दीप प्रज्वलन से तथा युवा गायक अभिषेक कुमार मिश्र ने दाक्षिणात्य शैली में वेदगान प्रस्तुत किया। आगत अतिथियों तथा उपस्थित सभी सुधीजनों का स्वागत किया शिव प्रकाश शर्मा जी ने.

लेखक का साहित्यिक परिचय दिया साहित्यविद् डॉ अजय ओझा ने। पुस्तक पर समीक्षात्मक व्याख्यान देते हुए डॉ त्रिपुरा झा ने कहा कि पुस्तक में पुरातत्व और आनुवंशिकी विज्ञान के प्रत्येक पहलू को समेटा गया है और इसमें नई-नई जानकारियों को शामिल किया गया है.

विशिष्ट अतिथि डॉ. एपी सिंह ने अपने भाषण में इस पुस्तक के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पक्षों को समेटा. विशिष्ट अतिथि प्रसेनजीत तिवारी ने पुस्तक के राष्ट्रीय संदर्भों की चर्चा की.

अध्यक्ष डा अंगद तिवारी ने कहा कि यह पुस्तक प्रबुद्ध पाठकों को नयी चेतना प्रदान करेगीय. सामाजिक कार्यकर्ता विजय तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए. धन्यवाद ज्ञापन किया नगर के वरिष्ठ साहित्यकार यमुना तिवारी व्यथित जी ने। सामूहिक राष्ट्गान के साथ समारोह का समापन हुआ।

इस अवसर पर अनेक शिक्षाविद और साहित्यकार उपस्थित थे जिनमे प्रमुख रूप से शामिल हैं शीतल प्रसाद दुबे , सुरेश चंद्र झा ,माधवी उपाध्याय, सरोज सिंह मधुप, हरेराम राय हंस, प्रकाश मेहता ,मधु मिश्रा (प्रधानाध्यापिका,साउथ प्वाइंट स्कूल), उदय शंकर पाठक, वीणा पांडेय भारती. विजयशंकर मिश्रा, विनय कुमार श्रीवास्तव, शंकर राम, श्रीजय घोष, चिन्मय चक्रवर्ती, भावेश साहा, विनोद राय ,डॉ मिथिलेश चौबे, सुनील उपाध्याय, शिवम शर्मा, चंचल शर्मा, संजीत पासवान, शकुंतला शर्मा, एस भास्कर ,सुमन कुमार श्रीवास्तव ,रनबीर सिंह,डॉ दिलीप कुमार ओझा, नवीन चोधरी, डॉ अनीता निधि ,सुजय कुमार, भंजदेव देवेन्द्र व्यथित, सुनील जोशी , मंजू शर्मा,प्रो राकेश मोहन लाल, नरेन्द्र कुमार सिंह, वसंत जमशेदपुरी, मनीष वंदन ,एस एन पांडेय, राधारमण अग्रवाल, सरोज शर्मा, किरण त्रिपाठी, श्रुतिकीर्ति त्रिपाठी , हर्षवर्धन शर्मा और मयूरेश आदि ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *