Dhoni को ‘दोस्तों’ ने लगाया करोड़ों का चूना, MSD ने दर्ज कराया क्रिमिनल केस

Share this News

मिहिर दिवाकर और सौम्य विश्वास, जो महेंद्र सिंह धोनी के करीबी दोस्त और बिजनेस पार्टनर भी हैं, पर महेंद्र सिंह धोनी ने रांची कोर्ट में क्रिमिनल केस दर्ज कराया है।दिवाकर ने कथित तौर पर वैश्विक क्रिकेट अकादमी चलाने के लिए 2017 में धोनी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे लेकिन इस कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों पर कायम नहीं रहे। धोनी के वकीलों के अनुसार, धोनी को इस कॉन्ट्रैक्ट के चलते करीब 15 करोड़ रुपये से भी अधिक का नुकसान हुआ है और इसी के आधार पर उन्होंने क्रिमिनल केस दर्ज करवाया है।

2017 का है मामला

2017 में महेंद्र सिंह धोनी ने विश्विक क्रिकेट अकादमी से जुड़े सौदे में उत्पन्न खटास के कारण आर्का स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी के दो अधिकारियों, मिहिर दिवाकर और सौम्य विश्वास, के खिलाफ रांची में आपराधिक मामला दर्ज कराया गया है। दिवाकर ने कथित तौर पर वैश्विक क्रिकेट अकादमी चलाने के लिए साल 2017 में धोनी के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया, लेकिन इसमें बताई गई शर्तों पर कायम नहीं रहे.

बार-बार दिलाया याद लेकिन…

आर्का स्पोर्ट्स मैनेजमेंट को कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों के अनुसार, फ्रेंचाइजी शुल्क का भुगतान करने और लाभ के पैसे साझा करने के लिए बाध्य किया गया था, लेकिन कथित तौर पर ऐसा नहीं किया गया. बार-बार याद दिलाने के बावजूद, कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों की कथित तौर पर अवहेलना की गई, जिसके कारण धोनी को 15 अगस्त, 2021 को फर्म को दिए गए अधिकार पत्र को रद्द करना पड़ा. धोनी ने कई कानूनी नोटिस भी भेजे, लेकिन कुछ नहीं हुआ.

15 करोड़ का चूना!

लॉ फर्म के माध्यम से धोनी ने रांची कोर्ट में मामला दर्ज कराया है. धोनी के वकील का कहना है कि आर्का स्पोर्ट्स मैनेजमेंट ने धोनी को धोखा दिया जिससे 15 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का नुकसान हुआ. अब धोनी ने केस दर्ज कराने का फैसला किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *